नगर परिषद यमुना किनारे फैंक रही कूड़ा, शरारती तत्वों ने लगा दी आग

Sunday, Jun 16, 2019 - 01:02 PM (IST)

पांवटा साहिब : उपमंडल में यमुना नदी के किनारे कूड़े में आग लगने से पूरे शहर में धुआं ही धुआं हो गया है। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब शहर से निकलने वाला कूड़ा हर रोज नगर परिषद यमुना नदी के किनारे फैंक देती है। इससे यमुना नदी दूषित हो रही है। शनिवार सुबह शरारती तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। आग लगने के बाद नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आग को नहीं बुझा पाए। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शाम 5 बजे तक आग पर काबू पाया।

नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी एस.एस. नेगी ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कूड़े में आग लगा दी। नगर परिषद के कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा साहिब के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि यमुना नदी में कूड़े में आग लगने के मामले में नगर परिषद को नोटिस जारी किया।
 

kirti