कलैहली में शुरू हुआ दंगल, महिला पहलवानों के करतब देख हर कोई हुआ हैरान

Sunday, Jul 21, 2019 - 04:54 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): रविवार को भुंतर स्थित कलैहली में कुश्ती का शुभारंभ चैत्रू राम पूर्व पहलवान अलैहली ने किया। कुश्ती में देशभर के पहलवानों ने भाग लिया। यह दंगल लखदाता कुश्ती कमेटी कलैहली की ओर से करवाया गया। कुश्ती के दौरान महिला पहलवानों के करतब देख हर कोई हैरान रह गया।

कमेटी के अध्यक्ष मुंशी राम, उपाध्याय झावे राम, हेत राम, बुद्ध राम, केशव, महासचिव आत्मा राम, सचिव हुक्म राम, कोषाध्यक्ष मस्त राम, मुख्या सलाहकार आत्मा राम, वीर चंद, जय राम, हरिचंद, श्याम लाल तथा सदस्यों में हेत राम, गुर देवता, बालक मेहशवर, पुने राम, आनंद किशोर, झवे राम, राम लाल, चेतन, विजय, मनी राम,  गौरी शंकर व मंच संचालक बुद्ध राम ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की कुश्ती का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।

Vijay