चंबा में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 04:21 PM (IST)

चंबा (संकुश) : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चंबा ने आज विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस  अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित किया और बताया कि हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस  मनाया जाता  है। इस दिन का उद्देश्य रेबीज की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस साल वर्ल्ड रेबीज डे 2020 के लिए  थीम  है  एंड रैबीज कोलाबरेट, टीकाकरण डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अफ्रीका और एशिया में होने वाले 95 प्रतिशत मामलों में रेबीज के कारण सालाना 150 से अधिक देशों में 59 000 मानव मौतें होती हैं।

रेबीज एक घातक वायरस है जो संक्रमित जानवरों की लार से फैलता है। यह  जानवरों के काटने से फैलता है। यह वायरस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है, जिसके परिणामस्वरूप मस्तिष्क में सूजन होती है। इस बीमारी से बचाव के लिए रेबीज वैक्सीन सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने जिले के लोगों में रेबीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी और डॉ. करण हितेशी और स्वास्थ्य शिक्षक श्रीमती निर्मला ने भी भाग लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News