आंगनबाड़ी वर्करों के लिए लगाई कार्यशाला, ऑनलाइन व पेपरलैस कार्य बारे दी जानकारी

Sunday, May 05, 2019 - 03:33 PM (IST)

चम्बा (शक्ति प्रसाद): महिला एवं बाल विकास कार्यालय सलूणी में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल विकास अधिकारी बालम राम ने की। कार्यशाला में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आईं वर्करों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पूरे देश के आंगनबाड़ी केंद्रों को पेपरलैस करने जा रही है, जिसके लिए आई.सी.डी.एस. कैशलैस के तहत आंगनबाड़ी वर्करों को मोबाइल टैब सिम सहित सरकार की ओर से दिए हैं। मोबाइल टैब पर ऑनलाइन व पेपरलैस कार्य के बारे में आंगनबाड़ी वर्करों को तीन चरणों में 3-5-7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देश का हर व्यक्ति ऑनलाइन विभाग की वैबसाइट पर देख सकेगा। एक बार मोबाइल टैब में परिवार का पंजीकरण होने पर 8 मौड्यूूल सॉफ्टवेयर पर आसानी से वर्कर अपने कार्य को करेंगी, जिससे उनके समय की बचत के साथ कार्य में गुणवता व पारदर्शिता आएगी। वहीं मैनुअल 12 रजिस्टरों में कार्यों की एंट्री से भी निजात मिलेगी।

आई.सी.डी.एस. कैशलैस एप पर दिखेंगे कार्य

ब्लॉक समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि  कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्करों को आई.सी.डी.एस. कैशलैस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष में इसका प्रयोग हो रहा है। इससे आंगनबाड़ी वर्करों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी क्योंकि पहले आई.सी.डी.एस. में 12 रजिस्टर होते थे लेकिन वर्करों को टैब देने से 12 रजिस्टरों के बदले 8 मौड्यूल रह गए हैं। पहले मौड्यूल पर क्लिक करने से 8 एक साथ खुल जाएंगे और जैसे ही उनके द्वारा कार्यों का ब्यौरा अपलोड किया जाएगा तो हर व्यक्ति उनके द्वारा किए गए कार्यों को आई.सी.डी.एस. कैशलैस एप पर ऑनलाइन देख पाएगा।

Vijay