महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऊना में हुई कार्यशाला

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 03:36 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला मुख्यालय के बचत भवन में कामकाजी महिलाओं के कार्य क्षेत्र में उनके साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम डॉ निधि पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वही सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों और पदाधिकारियों ने भी इस बैठक में भाग लिया। जबकि कामकाजी क्षेत्र की महिलाएं भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रही। वर्कशॉप के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार बताने के साथ-साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए कानून में किए गए प्रावधान के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ हुए कुछ अपराधियों पर भी चर्चा की गई। वही कुछ महिलाओं ने उनके कार्य क्षेत्र के अनुभव भी इस दौरान साझा किए। 

कामकाजी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न जैसे अपराध की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय के बचत भवन में वीरवार सुबह एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ निधि पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए वर्कशॉप का शुभारंभ किया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और कामकाजी महिलाओं ने भी भाग लिया। एसडीएम डॉ निधि पटेल ने बताया कि कामकाजी महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए कानून में कई प्रावधान किए गए हैं। यदि इस तरह की कोई घटना सामने आती है महिलाओं की सुरक्षा के लिए शिकायत करने का भी समुचित प्रबंध है। कार्यशाला के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार बताने के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। वही इस प्रकार की घटनाएं सामने आने पर बेझिझक आवाज बुलंद करने को भी प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ताकि कामकाजी महिलाओं की उनके कार्य स्थलों पर सुरक्षा पुख्ता की जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News