घरेलू हिंसा को खत्म करने के लिए पारिवारिक मूल्यों में विश्वास आवश्यक : डेजी ठाकुर

Thursday, Jul 22, 2021 - 06:14 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए परिवारों के मध्य अधिक सांमजस्य तथा पारिवारिक मूल्यों में विश्वास आवश्यक है। वह वीरवार को घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों एवं संरक्षण अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 महिलाओं को हर प्रकार के उत्पीडऩ से संरक्षण प्रदान करता है। घरेलू हिंसा के अधिकतर मामले आपसी बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं। कोविड-19 के संकट के समय में प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। महिला आयोग द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिए व्हाट्सएप नंबर 94598-86600 भी जारी किया गया है। इसके माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के अभिशाप से निपटने के लिए प्रदेश में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरम्भ सोलन से किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विधि अधिकारी अनुज वर्मा, अधिवक्ता विपिन पंडित व अभिषेक ठाकुर ने घरेलू ङ्क्षहसा अधिनियम की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, एसपी सोलन अभिषेक यादव, उपपुलिस अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, सभी विकास खंडों के समेकित बाल परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, वन स्टॉप सैंटर तथा महिला शक्ति केंद्र के सदस्य उपस्थित थे।

Content Writer

Vijay