लिंक रोड के काम जुटा मजदूर पहाड़ी से गिरा, मिली दर्दनाक मौत

Sunday, Sep 09, 2018 - 10:40 PM (IST)

चम्बा: पहाड़ी पर काम करते समय एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार रविवार की सुबह मेहरवान पुत्र नथु राम निवासी गांव ननोली जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश मैहला में पहाड़ी पर लिंक रोड का काम कर रहा था तो इस दौरान उसका पांव फिसल गया। इससे पहले कि वह खुद को संभालने में कामयाब हो पाता वह बेहद ऊंचाई से नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके अन्य साथियों ने उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कर कब्जे में लिया शव
इस घटना के बारे में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया और उसका पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले के लिए किसी ने किसी भी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया, जिसके चलते पुलिस ने इस मामले पर सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है।

Vijay