''भाजपा को लीड दिलवाने के लिए मेहनत करें कार्यकत्ता''

Friday, Mar 22, 2019 - 03:45 PM (IST)

ऊना : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता से भाजपा को लीड दिलाने के लिए मेहनत करें। 26 मार्च को दोपहर एक बजे मैहतपुर-बसदेहड़ा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। ऊना शहरी युवा मोर्चा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपाध्यक्ष ने कहा कि इसमें लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

इस मौके पर शहरी भाजपा अध्यक्ष सुरजीत सैणी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, राकेश गिका, राजेश कुमार शर्मा, डाक्टर अनिल राजपूत, जिला युवा मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, शहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष खामोश जैतक, सुखविंद्र सांगरा, अभिनव शर्मा, साहिल सेखडी व वरुण मेहन सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सत्ती ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास के साथ-साथ ऊना सदर विस क्षेत्र के विकास को भी गति दी है।
 

kirti