महिला सुरक्षा पर महामहिम के दरबार में कांग्रेस, ज्ञापन सौंप कर की ये मांग

Thursday, May 03, 2018 - 12:56 PM (IST)

शिमला: हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस विधायक और कई नेता राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुक्खू ने राज्यपाल से कहा कि प्रदेश की छात्राएं अब स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं।


अखबारों में ऐसी खबरें छप रही हैं कि अध्यापक ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को इस बारे में महिला सुरक्षा के ऊपर सख्त कदम उठाने चाहिए। साथ ही वह कसौली गोलीकांड पर भी बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक महिला अधिकारी की पुलिस और प्रशासन के सामने सरेआम हत्या कर दी जाती है। प्रशासन मूक दर्शन बन कर रहा गया।


सुक्खू की अध्यक्षता में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, ठाकुर सिंह भरमौरी, रोहित ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, नरेश चौहान, महेंद्र चौहान, आदि उपस्थित रहे। 
 

Ekta