महिला मोर्चे ने देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले नेताओं को कोसा, निकाली रोष रैली

Friday, Aug 24, 2018 - 10:39 AM (IST)

ज्वाली /धीरा : भाजपा जिला महिला मोर्चा ने पूर्व विधायक नीरज भारती द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व भाजपा महिला नेत्री के खिलाफ  अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणु बाला व भाजपा महिला मंडल ज्वाली की अध्यक्ष मधु बाला के नेतृत्व में विश्रामगृह ज्वाली में बैठक की जिसके उपरांत रैस्ट हाऊस से लेकर एस.डी.एम. कार्यालय ज्वाली तक रोष रैली निकाली तथा नारेबाजी की गई। रेणु बाला व मधु बाला ने कहा कि नीरज भारती को भारत रत्न प्राप्त व महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीरज भारती अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं तथा अनाप-शनाप टिप्पणियां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीरज भारती महिलाओं व भाजपा से माफी मांगें अन्यथा महिलाएं उनका घेराव करेंगी। उन्होंने एस.डी.एम. कार्यालय ज्वाली में पहुंचकर एस.डी.एम. ज्वाली अरुण शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई कि पूर्व विधायक नीरज भारती के खिलाफ  अतिशीघ्र कार्रवाई की जाए। इस मौके पर भाजपा महामंत्री शिला धीमान, बिनता गुलेरिया, किरण, रतनी देवी, अमिता, संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी, इंदु बाला, सुमन बाला, नीतू सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं, वहीं एस.डी.एम. ज्वाली अरुण शर्मा ने कहा कि उनको ज्ञापन सौंपा गया है जिसको राज्यपाल को अभी भेज दिया जाएगा।

वहीं  सुलह भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के एक पूर्व विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के समय व एक महिला नेत्री के लिए की अशोभनीय टिप्पणी तथा पंजाब के कांग्रेसी मंत्री द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख के गले मिलने के विरोध में धीरा में रैली निकालकर व इन नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एस.डी.एम. धीरा को एक ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रागिनी रुकवाल व सुलह महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना राणा की संयुक्त अध्यक्षता में त्रयम्बक महादेव मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया व धीरा में सुलह महिला मोर्चा की सदस्यों ने मंदिर परिसर से उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय धीरा तक रैली निकाली तथा जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर प्रदेश महिला आयोग सदस्य सुषमा भट्ट, पंचायत प्रधान कविता धरवाल, जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम धरवाल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष पूजा धीमान, जिला परिषद सदस्य कंचन चौधरी, समिति सदस्य, अंजना देवी, प्रोमिला देवी, महिला मोर्चा पदाधिकारी संयोगिता परिहार, दया पठानिया, सुषमा राणा, बबिता, रुकमणी देवी, तृप्ता परमार, श्रेष्ठा देवी, राधा, गीता चौहान व कुसुम लता आदि सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

kirti