विश्वविख्यात शक्तिपीठ में महिला चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार (Video)

Saturday, Jun 09, 2018 - 06:18 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में गर्मी की छुट्टियों के चलते आजकल हिमाचल के विश्वविख्यात शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं यहां पर कई तरह के असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में शनिवार दोपहर पंजाब के बठिंडा से आए महिला चेन स्नैचर गिरोह ने भीड़ में महिला श्रद्धालुओं की चेन काटना शुरू कर दिया।


सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई वारदात
जानकारी के अनुसार मंदिर के अंदर उक्त गरोह ने यू.पी. से माता के दर्शनों के लिए आई एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन को बड़ी ही होशयारी से काट दिया। चेन काटने की यह वारदात मंदिर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। हालांकि मंदिर के अंदर 3 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं लेकिन उनको भी चकमा देकर उक्त गिरोह ने सोने की चेन उड़ा ली। इसके बाद उक्त गिरोह ने मंदिर के निकासी गेट के पास स्थित पानी के नल के पास एक पंजाब की महिला श्रद्धालु की चेन भी उड़ा ली।


होमगार्ड के जवानों ने पकड़ी 2 महिलाएं, 2 हुईं फरार
हालांकि सी.सी.टी.वी. कैमरे में देखने के बाद होमगार्ड के जवानों ने उक्त महिला गिरोह को पकड़ लिया, जिसमें से 2 महिलाएं फरार हो गईं जबकि 2 को पकड़ लिया गया है। होमगार्ड के इंचार्ज परमजीत ने बताया कि उक्त गिरोह की 2 सदस्यों को पुलिस के हवाले किया जाएगा और छानबीन की जाएगी।

Vijay