''सही पोषण देश रोशन'' अभियान तहत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया जागरूक

Tuesday, Oct 01, 2019 - 12:03 PM (IST)

रामपुर (विशेषर नेगी) : महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से बाल विकास परियोजना रामपुर द्वारा विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिस में पोषण अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओ को यह भी बताया गया कि स्वस्थ और निरोग रहने के लिए खान पान कैसे हो।

कार्यालयों में कार्यरत महिला अधिकारियो और कर्मचारियों को यह भी बताया गया की पोषण अभियान का संदेश दूर दराज की महिलाओ तक भी पहुंचाया जाए। ताकि सरकार के अभियान से सजगता आम नागरिक तक पहुंचे। शिविर के दौरान महिलाओ की एच0बी0 एवं रक्तचाप भी जांची गई। जिस में अधितर महिलाओ में रक्त की कमी पाई गई। इस के लिए उन्हें चिकित्स्कों द्वारा जरूरी टिप्स भी दिए गए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल ने बताया रामपुर पंचायत समिति के सभागार में सभी कार्यालो महिलाओ के लिए कार्यशाला लगाई गई। जिस में रक्तचाप और एचबी टेस्ट भी किया गया। इस दौरान उन्हें पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।

Edited By

Simpy Khanna