महिला को यह गलती पड़ी महंगी, IGMC रैफर

Wednesday, Jul 19, 2017 - 01:43 AM (IST)

कंडाघाट: कंडाघाट के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत सतड़ोल के कमहाली गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने गलती से घर में पड़ी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिसके चलते महिला की तबीयत खराब हो गई। जैसे ही घर के सदस्यों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने महिला को उपचार के लिए कुनिहार अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते आई.जी.एम.सी. शिमला अस्पताल  रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कंडाघाट के कुम्हाली गांव की रहने वाली महिला सत्या देवी जब मंगलवार को घर में थी तो उसने कीटनाशक दवा को पी लिया। जैसे ही वह उल्टी करने लगी वैसे ही घर के अन्य सदस्यों को इस बारे में पता चला। घर से सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कंडाघाट के सायरी चौकी में तैनात ए.एस.आई. बलबीर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।