जब हमीरपुर का गांधी चौक बन गया महिलाओं की कुश्ती का अखाड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 05:02 PM (IST)

हमीरपुर (गौरी): हमीरपुर का सबसे व्यस्तम गांधी चौक बुधवार को उस समय कुश्ती के अखाड़े में तब्दील हो गया जब 2 प्रवासी महिलाएं आपस में किसी बात को लेकर गुत्थमगुत्था हो गईं। प्रवासी महिलाओं की लड़ाई पहले गाली-गलौच से शुरू हुई फिर देखते ही देखते महिलाएं आपस में उलझ गईं। कभी एक महिला दूसरी को पटकती तो कभी दूसरी महिला पहली को सड़क पर पटकती। काफी देर तक महिलाओं की लड़ाई सड़क के बीचोंबीच होती रही। कोई उन्हें छुड़ाने आगे नहीं आया, वजह साफ थी आखिर लड़ाई महिलाओं की थी।

यहां देखें वीडियो....

 
टोक्यो ओलंपिक के बाद अब देखिए हमीरपुर के गांधी चौक में महिलाओं की कुश्ती

टोक्यो ओलंपिक के बाद अब देखिए हमीरपुर के गांधी चौक में महिलाओं की कुश्ती #Hamirpur #WomenFight #HimachalPradesh #PunjabKesari

Posted by Punjab Kesari / Himachal on Wednesday, August 4, 2021

जब महिलाओं को छुड़ाने कोई आगे नहीं आया तो एक स्थानीय दुकानदार ने आपस में उलझ रही महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद शांत करवाया। उसके बाद दोनों महिलाएं अपने-अपने रास्ते निकल गई। हालांकि महिलाओं की लड़ाई की चर्चा बाजार में जगह-जगह होती रही। बताया जा रहा है कि महिलाएं पैसों को लेकर गुत्थमगुत्था हुईं थीं। महिलाओं की लड़ाई देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News