कुल्लू के लोअर ढालपुर में भिड़ीं 2 महिलाएं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Saturday, Aug 28, 2021 - 06:55 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू के लोअर ढालपुर क्षेत्र में 2 महिलाओं के आपस में भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ये महिलाएं लोअर ढालपुर में पैदल चलने वाले रास्ते के किनारे पर दुकान लगाती हैं। बताया जा रहा है व्यापारी से सामान खरीदने को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं मामला महिला पुलिस थाना तक पहुंचने के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं सड़क पर गली में सामान बेचती हैं व मंडी से आए कुछ सामान की सप्लाई की डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। दोनों महिलाएं पुन: लड़ने पर उतारू थीं, जिसके चलते दोनों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107/ 151 में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। कल इन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Content Writer

Vijay