जमीनी विवाद को लेकर महिलाएं गुत्थमगुत्था, 2 पहुंची अस्पताल

Sunday, Sep 02, 2018 - 11:08 PM (IST)

राजा का तालाब: पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत आपसी लड़ाई-झगड़ा व मारपीट में छत्तर चचरेहड़ निवासी 2 महिलाएं लहूलुहान हो गई हैं। इस मामले में पुलिस चौकी रैहन में क्रॉस मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों महिलाओं का सिविल अस्पताल रैहन में प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस चौकी प्रभारी रैहन ने बताया कि घायलों की पहचान अंजना कुमारी व रेणु शर्मा दोनों छत्तर चचरेहड़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस चौकी रैहन के प्रभारी ने बताया कि इस संदर्भ में क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि छत्तर पंचायत की चचरेहड़ निवासी शक्ति स्वरूप व अंजना कुमारी द्वारा रेणू शर्मा निवासी चचरेहड़ डाकघर छत्तर तहसील फ तेहपुर के साथ जमीनी विवाद के चलते लड़ाई-झगड़ा करने पर अभियोग संख्या 255/18 धारा 451, 323, 504, 506, 34 के तहत तथा रेणू शर्मा द्वारा अंजना कुमारी निवासी चचरेहड़ के लड़ाई-झगड़ा करने पर अभियोग संख्या 256/18 धारा 341, 323, 504, 34 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने उक्त मामले की पुष्टि की है।

Vijay