महिला कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हिमाचल में जल्द चलाएगी यह अभियान (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 05:33 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में महिला कांग्रेस ने राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। वहीं हिमाचल की प्रभारी रजनी पाटिल और अध्यक्ष जैनब चन्देल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुई। इस सम्मेलन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उपस्थित महिलाओं को कांग्रेस विचारधारा से अवगत करवाया और उनमें सुष्मिता देव ने नए रक्त का संचार किया और बताया कि मोदी सरकार महिलाओं को फ्री सिलेंडर देकर रसोई तक सीमित रखना चाहती है। लेकिन कांग्रेस सरकार उन्हें प्रधान, अध्यक्ष, विधायक, सांसद बनाकर लोकसभा, विधानसभा और संसद तक भेजना चाहती है। 
PunjabKesari

इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि महिला कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन से वह चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है और कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका रहने वाली है। इसलिए महिला कांग्रेस जल्द ही हिमाचल में डोर टू डोर सम्पर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं रैली और सभा में नहीं आ सकती उस तक इस अभियान के तहत पहुंचा जाएगा। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा ताकि कांग्रेस प्रदेश में जीत हासिल कर सके।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News