पांवटा साहिब में महिला ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Saturday, Feb 16, 2019 - 01:14 PM (IST)

पांवटा साहिब(रोबिन): हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक सनसनी मामला सामने आया है। जहां एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह ही महिला ने उत्तराखंड कुल्हाल नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इस बात का पता आस-पास के लोगोंको लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस अभी यह जांच में लगी है कि महिला कहा की रहने वाली है और उसने यह खौफनाक कमद क्यों उठाया।


 

kirti