महिला के साथ छोटी उम्र में हुई थी ये हैवानियत, 12 साल बाद 2 लोगों पर दर्ज कराया मामला

Friday, Nov 02, 2018 - 10:35 PM (IST)

सराहां: पच्छाद क्षेत्र की एक 29 वर्षीय महिला ने 2 व्यक्तियों पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार एक व्यक्ति सोलन निवासी है जबकि दूसरा गांव नारग निवासी है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत डी.जी. हिमाचल प्रदेश को की है। इसके बाद सराहां थाने में इस मामले की जांच के आदेश आए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2006 में वह सोलन में रहती थी। इस दौरान सोलन के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने बताया कि उसके बाद 2016 में नारग के एक व्यक्ति ने भी दुराचार किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
सराहां पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वीरू अहमद ने बताया कि महिला ने डी.जी. के समक्ष शिकायत की है कि उसके साथ सोलन निवासी व नारग निवासी 2 व्यक्तियों ने दुराचार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला से संपर्क किया जा रहा है ताकि दुराचार के आरोपियों के नाम और उनका पता चल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay