पैसे के लालच में नाबालिग लड़की से महिला करवा रही थी ये गंदा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunday, Sep 16, 2018 - 11:01 PM (IST)

पांवटा साहिब: उपमंडल पांवटा साहिब में नाबालिग लड़की को पैसे के लालच में देह व्यापार करवाने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार हाल ही में एक नाबालिग लड़की की माता की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 

घर पर बुला कर करवाती थी देह व्यापार 
पीड़ित 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि पड़ोस की एक महिला घर पर बुला कर पैसे का लालच देकर उससे देह व्यापार करवाती थी। इसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने देह व्यापार करवाने वाली महिला धर्म कौर को घर से गिरफ्तार किया है। महिला से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि नाबालिग लड़की से देह व्यापार करवाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

Vijay