महिला ने घर पर उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Tuesday, Jan 28, 2020 - 07:08 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): घुमारवीं थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चडोल-कपाहड़ा गांव की महिला गोमा देवी (30) पत्नी मुनीश कुमार ने अपने घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सिविल अस्पताल बरठीं ले आए, जहां से डॉक्टर ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की पनोल के पास मौत हो गई।

महिला के परिजन शव को सिविल अस्पताल घुमारवीं ले आए। इस दौरान पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं से मौके पर पहुंची टीम ने महिला के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है कि किन कारणों से यह घटना घटित हुई है।

Vijay