ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

Friday, Apr 21, 2017 - 12:43 AM (IST)

कांगड़ा: गग्गल पुलिस चौकी के तहत एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर खुद को आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय महिला अर्पणा पत्नी बीरू सिंह निवासी पैहगा के मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 5 साल पूर्व हुई थी और उसकी अभी तक कोई भी संतान नहीं थी। उन्होंने बताया कि अर्पणा के घर में उसकी देवरानी के घर संतान होने के बाद उसके साथ उसके पति व सास का व्यवहार बहुत बदल गया, जिस कारण उसे बात-बात पर प्रताडऩा दी जाती थी। 

खुद पर तेल छिड़क कर लगा ली आग
मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान होकर विवाहिता ने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली जिससे वह लगभग 85 प्रतिशत तक झुलस गई है जबकि उसके पति बीरू सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने धारा 498-ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है जबकि महिला व उसका पति डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में उपचाराधीन हैं।