सास-ससुर से कहासुनी के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Saturday, Nov 11, 2017 - 11:49 PM (IST)

चिड़गांव: डोडरा क्वार के गांव कितरवाड़ी (बुकशेर) में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान बीना देवी पत्नी शवेश नेगी के रूप में की गई है जोकि एक बच्चे की मां है। एस.एच.ओ. चिडग़ांव बाबू राम से मिली जानकारी के अनुसार बीना देवी का मायका रामपुर के कोट गांव में। उसने वर्ष 2015 में शवेश नेगी से लव मैरिज की थी। उसका एक साल का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने अपने सास-ससुर से कहासुनी के बाद जहर निगल लिया। 

शिमला ले जाते समय बीच रास्ते में तोड़ा दम
इसके बाद उसे डोडरा क्वार से रोहड़ू पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आई.जी.एस.सी. शिमला रैफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. रोहड़ू अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के मायके वालों की ओर से अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।