महिला ने जहर खाकर दी जान, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Friday, May 31, 2019 - 04:12 PM (IST)

चम्बा (विनोद): पुलिस थाना चम्बा में पति के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए व 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार सुबह खाया था जहर

जानकारी के अनुसार रोशनी ने बुधवार सुबह जहर खा लिया था और उसके बाद वह घास काटने के लिए चली गई थी। घास काटते समय जहर का असर होने के चलते वह ऊंचाई से नीचे आ गिरी, जिस वजह से उसे मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां से उक्त महिला को मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया था। जब उसे टांडा ले जाया जा रहा था तो उसने बनीखेत के पास दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है। 

Vijay