मैड़ी में शीश नवाने आई महिला ने निगला जहर, गंभीर हालत में ऊना अस्पताल रैफर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 06:11 PM (IST)

अम्ब (ब्यूरो): पुलिस थाना अम्ब के तहत धार्मिक स्थल मैड़ी में तरनतारन (पंजाब) की एक श्रद्धालु महिला ने जहर निगल लिया। गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैड़ी में एक श्रद्धालु महिला ने गलती से कोई जहरीली दवाई निगल ली। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे अम्ब अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु महिला (30) संगत के साथ मैड़ी स्थित धार्मिक स्थल में शीश नवाने आई हुई थी। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News