प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने निगला जहर, पति गिरफ्तार

Tuesday, Jul 04, 2017 - 12:52 AM (IST)

कांगड़ा: एक महिला ने प्रताडऩा के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। डी.एस.पी. पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि रक्षा देवी (28) पत्नी शक्ति निवासी चंबी जोकि भवारना थाना के अंतर्गत है, उसके पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उसका पति शक्ति चंद लंबे समय से प्रताडि़त कर रहा था। इसके चलते उसकी बेटी ने 29 जून को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके चलते उसको उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

4 साल पहले हुई थी शादी
उन्होंने बताया कि महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी की यह दूसरी शादी थी। पुलिस ने मृतका के पति शक्ति चंद को धारा 306 व 498ए के तहत गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।