हैरोइन, चरस व नकदी सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

Tuesday, Apr 10, 2018 - 01:17 AM (IST)

डमटाल: जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत नारकोटिक्स सैल की टीम ने राष्ट्रीय मार्ग के पास गांव छन्नी बेली में एक महिला को 3.59 ग्राम हैरोइन 13.06 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही महिला से 12 हजार रुपए कैश भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान जब नारकोटिक्स सैल की टीम ने उक्त महिला को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगी, जिस पर टीम में शामिल महिला आरक्षी ने उसे दबोच लिया।


 तलाशी लेने पर उससे उक्त नशीले पदार्थ व नकदी बरामद की गई। उक्त महिला को गिरफ्तार कर डमटाल पुलिस चौकी लाया गया। महिला की पहचान वीना देवी (40) निवासी छन्नी बेली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नूरपुर ने कहा है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत में नहीं बक्शा जाएगा।

Vijay