3 बच्चों की मां घर से डेढ़ लाख की नकदी व गहने लेकर फरार

Thursday, Aug 29, 2019 - 10:30 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में एक महिला अपने ही घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो गई। यह घटना श्री नयनादेवी के वार्ड नंबर-7 की है जहां पर एक छोले कुलचे का काम करने वाले रामकुमार रामा की पत्नी घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो गई। जब रामकुमार को पता चला तो उसने घर में पैसे और गहने गायब पाए। इसके बाद उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि इस महिला के 3 बच्चे (2 लड़के और एक लड़की) भी हैं।

रामकुमार रामा के मुताबिक वह घर से लगभग डेढ़ लाख की नकदी और गहने लेकर फरार हो गई है। हालांकि रामकुमार ने पत्नी को उसके मायके में और कई जगह तलाश किया लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उसने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि उसकी पत्नी को शीघ्र ढूंढा जाए। वहीं इस मामले में डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस टीम गठित की गई है और महिला को तलाश किया जा रहा है।

Vijay