महिला ने जेठ पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Thursday, Sep 23, 2021 - 08:40 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा): पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक महिला ने रिश्ते में लगते जेठ पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, फिलहाल आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार तहसील खुंडिया की एक महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके रिश्ते में लगते जेठ ने देर रात उसके घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज में कर लिया है। थाना प्रभारी खुंडिया टीम सहित उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गए हैं लेकिन अभी तक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay