घरेलू परेशानी के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Monday, May 01, 2017 - 12:12 AM (IST)

भवारना: कुरल पंचायत के रड़ौता गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रड़ौता की मंजू बाला (26) ने रविवार सुबह किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मंजू बाला का 11 महीने का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू परेशानी के कारण मंजू बाला ने यह कदम उठाया है। एस.एच.ओ. भवारना ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डी.एस.पी. विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है।