महिला ने घर पर उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Saturday, Jun 30, 2018 - 04:04 PM (IST)

पांवटा साहिब: उमंडल के अजीवाला में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार जामनीवाला पंचायत के अजीवाला गांव की 32 वर्षीय महिला बबली देवी पत्नी मोहनलाल ने शनिवार सुबह अपने घर पर फंदा लगा लिया। परिजनों ने महिला को फं दे पर लटका देखकर तुरंत उसे नीचे उतारा व सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना
इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। माजरा पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक फं दा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, माजरा पुलिस थाना के प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Vijay