ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली महिला का 6 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग(Video)

Monday, Mar 25, 2019 - 03:16 PM (IST)

कुल्लू(दिलीप ठाकुर) : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला मुख्यालय से चार किलामीटर दूर पिरडी के पास एक महिला ने 18 मार्च को व्यास नदी में छलांग लगाा दी थी। जिसका पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के मुतािबक 18 मार्च को ब्यास नदी में कुछ दूरी पर महिला पत्थरों के बीच पानी के बन रहे भंवर में फंसकर लापता हो गई थी। महिला को व्यास में कूदते हुए देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुल्लू पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर बुलाकर महिला की खोज शुरू कर दी है।

जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। कुल्लू के बीडीसी सदस्य श्याम अत्री ने बताया कि महिला का शव नदी के बीच पत्थरों के नीचे कहीं फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि महिला के शरीर का पता नहीं चल पर रहा है और ऐसे में पत्थरों के अंदर घुस कर उसे खोज पाना किसी खतरे को आमंत्रित करने जैसा है। महिला लगवैली के ग्रामग की रहने वाली है। यह खबर मिली है कि महिला की परिवार में किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई थी, जिसके चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।



 

kirti