सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई महिला, 10 दिन बाद टांडा में मौत

Tuesday, Sep 22, 2020 - 05:33 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): जिला कांगड़ा के टांडा में ज्वालामुखी क्षेत्र के गांव चौकाठ की एक महिला स्वर्णा देवी जोकि सीढिय़ों से गिरकर घायल हो गई थी की उपचार के दौरान 10 दिन बाद मौत हो गई है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार ये मामला बीते 12 सितम्बर को पेश आया था, जब उक्त महिला अपने ही घर में सीढिय़ों से नीचे गिर गई थी और इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थी। हादसे के बाद ही उसके परिजन महिला को सबसे पहले नजदीकी अस्पताल नादौन व यहां उसकी तबीयत बिगडऩे के बाद हमीरपुर ले गए थे। यहां भी महिला की गंभीर तबीयत को देखते हुए उसे टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया था। यहां गत दिवस देर शाम को महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोहर चौधरी के नेतृत्व में ए.एस.आई. बलदेव राज शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर महिला की मौत के बाद पूरा परिवार सदमें में है।

Jinesh Kumar