महिला ने गले लगाई मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जड़ा यह आरोप

Friday, Apr 28, 2017 - 08:29 PM (IST)

बैजनाथ: बैजनाथ उपमंडल की पपरोला की रहने वाली ममता ने बाद दोपहर जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार ममता शुक्रवार सुबह से ही घर से गायब थी जिस कारण उसके पति ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। दोपहर बाद सूचना मिली की बिनवा खड्ड के पास किसी महिला का शव पड़ा है। जब तक वह वहां पहुंचा तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के पति के बयान कलमबद्ध किए हैं। मृतका के पति का कहना है कि वह जब सुबह उठा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। 

मायके वालों ने ससुरालियों पर जड़ा प्रताडऩा का आरोप
घटना की सूचना जैसे ही मृतका के मायके वालों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों का कहना था कि अक्सर उसकी सास, ननद और पति उसके साथ लड़ाई करते थे और उसे तंग करते थे। उन्होंने कहा कि इन तीनों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए। डी.एस.पी. पूर्ण चंद ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।