पशुओं के लिए चारा काट रही महिला को मिली दर्दनाक मौत, जानिए कैसे

Saturday, Sep 08, 2018 - 10:28 PM (IST)

घुमारवीं: पुलिस थाना भराड़ी के तहत आने वाले गांव खैरी भपराल में एक महिला की पेड़ से गिर जाने से मौत हो गई। कयास लगाया जा रहा है कि कमला देवी पत्नी माड़ू राम अपने पशुओं के लिए चारा लाने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला पेड़ से अचानक गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का भतीजा जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा तो उसने महिला को मृत अवस्था में पाया। उसने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस थाना भराड़ी को दी। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay