मायके आई महिला को ऐसे मिली दर्दनाक मौत, जानने के लिए पढ़ें खबर

Sunday, Sep 30, 2018 - 09:45 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव जलग्रां की खड्ड में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा (26) पत्नी राज कुमार निवासी पालकवाह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने मायके आई हुई थी और बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रविवार दोपहर को वह खड्ड को पार करने लगी तो अचानक डूबने लगी। स्थानीय लोगों ने उसे डूबते देख बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने 174 सी.आर.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Vijay