महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान, हुई थी लव मैरिज

Friday, Mar 05, 2021 - 03:31 PM (IST)

चम्बा (काकू चौहान): जिले के चुराह उपमण्डल के लोहारका में पति की प्रताडऩा से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की 2019 में लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने उसे बेवजह तंग करना शुरू कर दिया और उसके साथ बिना किसी कारण मारपीट करता रहता था। वीरवार को आरोपी ने उसकी बेटी को बुरी तरह पीटा, जिससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। डी.एस.पी. सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Content Writer

Kaku Chauhan