महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में PGI रैफर (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 04:10 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): भुंतर क्षेत्र में एक महिला ने मिट्टी तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। हालांकि गंभीर हालत में उसे 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है, वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सोनम डोलमा (45) के रूप में हुई है जो करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी पुलिस गहनता से छानबीन करेगी।
PunjabKesari, Woman Fire Herself Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News