मछलियों को आटा डालते पुल से गिरी महिला, लोगों ने ऐसे बचाई जान

Thursday, Jan 17, 2019 - 07:45 PM (IST)

देहरा (गुलशन/गगन): वीरवार को एक महिला ब्यास पुल से नीचे पानी में गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों के प्रयास बचा लिया गया। महिला को देहरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को महिला माया देवी (45) पत्नी तिलक राज निवासी इंदिरा कालोनी हरिपुर वीरवार को मछलियों को आटा डालने के लिए ब्यास पुल पर गई। इस दौरान अचानक वह पुल से नीचे गिर गई।

लोगों ने पानी में कूदकर बचाई महिला की जान

जैसे ही महिला पुल से नीचे गिरी तो उसे स्थानीय लोगों देख लिया। उन्होंने समय रहते पानी में कूदकर उसकी जान बचाई और इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। वहीं डी.एस.पी. देहरा एल.एम. शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल महिला का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में करवाया जा रहा है।

Vijay