रक्कड़ में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Thursday, Jun 02, 2022 - 03:13 PM (IST)

देहरा (राजीव) : पुलिस थाना क्षेत्र रक्कड़ के तहत एक गांव की 30 वर्षीय महिला की बुधवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बुधवार सुबह घर मे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर महिला के परिजन उसे देहरा अस्पताल ले गए जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में ईलाज के दौरान उक्त महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे चार वर्ष का बेटा छोड़ गई है। मृतका की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें  जिम्मेदार ठहराया है। मृतका की मां ने पुलिस दिए अपने बयान में बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसने बताया कि मृतका का पति, सास व ससुर अकसर उसे प्रताड़ित करते थे। मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने अपने पति, सास व ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

News Editor

Rajneesh Himalian