महिला ने ऐसे की जान देने की कोशिश, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

Wednesday, Jan 09, 2019 - 07:46 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): उपमंडल पांवटा साहिब में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एक महिला को नाजुक हालत में लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला ने हार्पिक का सेवन कर लिया था। महिला का नाम मनप्रीत कौर पत्नी दलजीत सिंह बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 23 वर्ष है तथा सोनीवाला शिवपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

मानसिक रूप से परेशान रहती है महिला

ड्यूटी पर तैनात डा. चौहान ने बताया कि उक्त महिला ने हार्पिक का सेवन कर लिया था, जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि महिला उपचाराधीन है तथा उसकी हालत में भी सुधार है। महिला के परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान रहती है। उधर, पांवटा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay