महिला की मौत मामला : सास सहित 4 आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

Saturday, Aug 11, 2018 - 07:44 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): शनिवार को महिला फार्मासिस्ट मौत मामले में 4 आरोपियों सास व 3 ननदों को पुलिस द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-2 सुंदरनगर कुलदीप शर्मा के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को चारों आरोपियों को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. सुंदरनगर तरणजीत सिंह ने बताया कि मामले के सभी आरोपियों को 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सोमवार को फिर से उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने मामले में अभी मृतका के पति अमर सिंह की गिरफतारी की जानी शेष है, जो शीघ्र ही कर ली जाएगी।

घर से संदेहास्पद परिस्थितियों में बरामद हुआ था शव
बता दें कि शुक्रवार को नगर परिषद के बनायक वार्ड में संदेहास्पद परिस्थितियों में महिला का शव उसके ससुराल में बैड पर पड़ा मिला था। मृतका की सास ने पुलिस को बयान दिया था की बहू ने फंदा लगाकर जान दी है लेकिन मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। उसी आधार पर पुलिस ने मृतका की सास और 3 ननदों को गिरफ्तार किया है।

Vijay