देहरा में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने की नारेबाजी
punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 09:56 PM (IST)
ढलियारा (ब्यूरो): उपमंडल देहरा के बीहन में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देहरा ओर जसवां परागपुर की करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में महिलाओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। जैनब चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री पकोड़ा योजना से क्या रोजगार के आंकड़े बताएंगे। क्या आज बेरोजगारी, महंगाई डूबती अर्थव्यवस्था पर सरकार चर्चा नहीं करती है। किसानों को डंडे मारकर चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज पैट्रोल 100 रुपए और गैस सिलैंडर 1000 रुपए का हो गया है लेकिन सरकार को यह नहीं दिख रहा है। एक समय भाजपा ने लोगों को गुमराह किया था कि जनता भाजपा को सत्ता सौंपे तो उन्हें गैस सिलैंडर 200 रुपए में दिया जाएगालेकिन सत्ता में आते ही महंगाई के अलावा सरकार कुछ भी काम करने में असफल रही है। उन्होंने महिलाओं से ऐसी सरकार को उखाड़ फैंकने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जसवां परागपुर कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया, देहरा के अध्यक्ष हरिओम सहित पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here