दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान, पति गिरफ्तार

Saturday, Mar 27, 2021 - 04:57 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): पुलिस थाना खुंडिया व पुलिस चौकी मझीन के अंतर्गत बीती रात एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल व मायका दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए हैं। मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी पंकज कुमार (23) निवासी बलबागडू के रूप में हुई है। मृतका के पिता अमर चंद निवासी मरियाना ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को अक्सर दहेज के लिए तंग किया जाता था जिसमें उनके दामाद पंकज कुमार का हाथ है।

मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालाजी तिलक राज शांडिल ने की है। उन्होंने कहा मृतका के पिता अमर चंद के बयान पर उसके पति पंकज कुमार के खिलाफ  मानसिक प्रताडऩा व शराब पीकर मारपीट करने के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के शव का शनिवार सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस दल को धर्मशाला से बुलाया गया है। मृतका अपने पीछे 6 महीने का एक बेटा छोड़ गई है।

Content Writer

Vijay