महिला ने जहर खाकर दी जान, 5 माह के बच्चे से छिना मां का साया

Thursday, May 10, 2018 - 12:30 AM (IST)

परौर: ग्राम पंचायत परौर में अनीता कुमारी (28) पत्नी कल्याण सिंह ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बीती रात को उसे 10 बजे टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां एमरजैंसी में इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। अनीता का अंतिम संस्कार नगरोटा, धर्मशाला व भवारना पुलिस की मौजूदगी में किया गया। थाना प्रभारी भवारना कुलवंत सिंह ने बताया कि मौत के मुख्य कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं तथा मृत पाई गई महिला के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। अनीता अपने पीछे 5 माह का बच्चा छोड़ गई है।

Vijay