सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर झूली महिला, पुलिस जांच में जुटी

Thursday, Nov 15, 2018 - 04:02 PM (IST)

ऊना (विशाल): शहर के वार्ड नंबर-3 मोहल्ला गलुआ में एक महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान दलबीर कौर (41) पत्नी हरमिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार ने महिला को रस्सी के सहारे फंदे पर लटके देखा तो उसको नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ए.एस.पी. विनोद कुमार के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Vijay