कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों के उड़े होश

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 05:31 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के कोटड़ी ब्यास में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परमीता देवी (32) पत्नी भुवनेश कुमार काफी समय से परेशान चल रही थी। सुबह जब परिजन महिला के कमरे में गए तो देखा महिला फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बार मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक महिला के आत्महत्या जैसा कदम उठाए जाने का खुलासा नहीं हो पाया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News