आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला गिरी, मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 11:38 AM (IST)

हरिपुर (गगन) : उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पंचायत भटोली फकोरिया में एक महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार भटोली फकोरिया की उक्त महिला सोमवार को आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। वहीं पेड़ की शाखा से उसका पाँव फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गई। वहीं उसके सिर पर चोट लग गई। महिला को उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकिस्तकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया। जहां उक्त महिला की बिगड़ती तबियत को देख कर टांडा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहां पर उक्त 46 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पी.जी.आई. अस्पताल में उपचाराधीन उक्त महिला की मौत हो गयी है, वहीं उसकी कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News