ढांगू में सरेआम दड़ा-सट्टा लगाते धरी महिला, नकदी व पर्चियां बरामद

Saturday, Feb 23, 2019 - 06:20 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक महिला को दड़ा-सट्टा लगाते व सट्टे की पर्चियां बांटते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है। मामला पुलिस चौकी ढांगूपीर का है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए महिला को पकड़ा है। चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर दबिश दी एवं न्यू बस्ती धक्का कालोनी में एक 42 वर्षीय महिला को सरेआम दड़ा-सट्टा लगाते हुए काबू किया।

पुलिस ने जमानत मुचलके पर रिहा की महिला

पुलिस ने महिला से 1550 रुपए की नकदी व दड़ा-सट्टा की पर्चियां बरामद की हैं। पकड़ी गई महिला की पहचान सीतो देवी पत्नी मक्खन राम निवासी धक्का कालोनी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने महिला के विरुद्ध 13ए 3.67 गैंबलिंग अधिनियम दर्ज कर उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया है। एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay