जब नशेड़ी ने रास्ते में महिला से कर डाली छेड़छाड़, जमकर हुई छित्तर परेड

Saturday, Oct 16, 2021 - 04:46 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब में एक प्रवासी महिला ने छेड़छाड़ करने पर एक नशेड़ी व्यक्ति की जमकर छित्तर परेड कर डाली। बस अड्डा अम्ब में हुई घटना में नन्हे बच्चे को उठाए हुए महिला ने एक पियक्कड़ को चप्पल से सबक सिखाया। जानकारी के अनुसार गत दिवस दिन के समय एक व्यक्ति ने शराब का सेवन कर रखा था। आरोप है कि उसने रास्ते में महिला को हाथ लगा दिया। बस फिर क्या था, महिला ने चप्पल खोल ली और उसके पीछे पड़ गई। हाथ में चप्पल उठाए हुए वह बार-बार पूछ रही कि उसने हाथ क्यों लगाया जबकि शराब के नशे में धुत्त उक्त व्यक्ति भी काफी समय तक उसके साथ उलझता रहा और चप्पल खाता रहा। इस बीच लोगों ने बीच-बचाव करते हुए व्यक्ति को वहां से भेज दिया। थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि इस प्रकार की पुलिस में कोई शिकायत नहीं आई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay